Breaking News

आईआईटी मुंबई में दूसरे साल का छात्र कमरे में मृत मिला, हाथ से लिखा मिला नोट

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के दूसरे वर्ष का एक छात्र छात्रावास के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के पिलानी निवासी सोहिल राजकुमार सांगवान (20) मंगलवार रात अपने कमरे में छत के पंखे से लटका मिला।

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने चादर का इस्तेमाल करके फंदा लगाया था। अधिकारी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन में मिले चैट संदेशों से संकेत मिला है कि वह पारिवारिक समस्याओं और निजी रिश्ते से जुड़ी परेशानियों के कारण कठिन दौर से गुजर रहा था।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस संदिग्ध आत्महत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की विस्तृत फॉरेंसिक जांच कर रही है।

अमेठी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला अमेठी

अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि जायस कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर मुखेतिया गांव में रहने वाली रीतू (22) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। रीतू का दो महीने वाले विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि रीतू की शादी आठ मई को मुबारकपुर मुखेतिया निवासी शिव बहादुर के बेटे शैलेंद्र कुमार से हुई थी।

शैलेंद्र मुंबई में नौकरी करता है। पुलिस सूत्रों ने शिव बहादुर के हवाले से बताया कि रीतू ने मंगलवार रात खाना बनाया और परिवार के सभी सदस्यों को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। बहादुर के मुताबिक, बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो रीतू फंदे से लटकी हुई थी। जायस थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की मौत के मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मथुरा में पत्नी ने फोन पर प्रेमी से बेटे की मौत को लेकर बताई ऐसी बात, सुनकर पुलिस के पास पहुंचा पति, खुला राज तो हैरान रह गए लोग

About The Author

Related posts