Breaking News

‘किस गेंदबाज से लगता है डर’, वैभव सूर्यवंशी ने दिया कुछ ऐसा जवाब; जडेजा ने कहा- मार्केट में कोई आया नहीं

वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 शानदार बीता था और उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और विराट कोहली, शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप जीती। वैभव की पहचान उनकी बेहतरीन स्ट्रोक-प्ले है और उन्होंने आईपीएल में दुनिया के कई बेहतरीन गेंदबाजों की आसानी से धुलाई की जिसमें जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, कगिसो रबाडा भी शामिल थे।

बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि क्या उन्हें किसी बॉलर का सामना करने में डर लगता है तो उन्होंने कॉन्फिडेंस के साथ कहा कि उन्हें किसी गेंदबाज से डर नहीं लगता है। वैभव से एंकर ने बार-बार पूछा कि कोई एक बॉलर जिसके खिलाफ आप बैटिंग नहीं करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई नहीं है। चार शब्दों का यह जवाब सूर्यवंशी के आत्मविश्वास को बखूबी दर्शाता है जिसकी वजह से महज 15 साल की उम्र में ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई है।

वैभव को डराने वाला गेंदबाज मार्केट में नहीं आया

वैसे इस वीडियो में जब वैभव बता रहे थे कि उन्हें किसी गेंदबाज से डर नहीं लगता है। इसके बाद एंकर ने उन्हें जोर देकर कहा कि आप जोफ्रा आर्चर का ही नाम ले लो तब भी वैभव ने कहा कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता है और इसी बीच रविंद्र जडेजा ने कहा कि वैभव को कोई डरा दे ऐसा कोई गेंदबाज मार्केट में अब तक आया नहीं है। इस वीडियो में वैभव ने बात करते हुए कहा कि वो कई कार्टून देखते हैं और उन्हें सब पसंद है। वहीं उन्होंने कहा कि वो यशस्वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

वैभव से कहा गया कि वो अपनी बल्लेबाजी को एक शब्द में बयां करें तो उन्होंने कहा कि फियरलेस यानी वो बिना किसी डर के बल्लेबाजी करते हैं। वहीं जब जडेजा से कहा गया कि आपको वैभव को बॉलीवुड के किसी एक डॉयलाग से डिस्क्राइब करना है तो जडेजा ने बिना देर किए हुए कहा कि हम जहां से खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू होता है। वहीं जब वैभव से पूछा गया कि आप आरआर कैंप में किसके ज्यादा क्लोज हैं तो उन्होंने रविंद्र जडेजा का नाम लिया। वैभव से पूछा गया कि आप घर जाकर कौन का डिश खाना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा कि मां के हाथ का बना हुआ कुछ भी खाना पसंद करूंगा।

रोहित शर्मा नंबर 2, ऋषभ पंत टॉप पर; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं जबकि इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

About The Author

Related posts