सीईओ एनजी रवि कुमार ने तीन अधिकारियों पर की कार्रवाई
Greno
ग्रेटर नोएडा (27 जुलाई 2026) की नॉलेज पार्क-2 के कलाधाम सोसाइटी में 6 वर्षीय अव्यान की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। इस गंभीर लापरवाही के चलते जल विभाग के तीन जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरी है।
प्राधिकरण के सीईओ ने ओएसडी अभिषेक पाठक और महाप्रबंधक एके सिंह की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक प्रबंधक और प्रबंधक के निलंबन व विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी है।
निलंबन व संस्तुति जल विभाग में तैनात सहायक प्रबंधक मनोज कुमार (जो लोक निर्माण विभाग से प्रतिनियुक्ति पर हैं) और प्रबंधक गरिमा सिंह के निलंबन व विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेजी गई है, इन तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी दायित्वों से मुक्त करते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट ऑफिस से संबद्ध कर दिया गया है, प्राधिकरण द्वारा इस मामले में ठेकेदार, सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
संयुक्त जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि ठेकेदार और मैदानी अमले के साथ-साथ इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली में भी भारी लापरवाही बरती गई थी। प्राधिकरण प्रशासन ने साफ किया है कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।