Breaking News

Kanwar Yatra सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कांवड़ यात्रा

विकास कार्यों को लेकर प्रभारी मंत्री  धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक

Ghaziabad गाजियाबाद(27 जुलाई 2026)  विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग तथा जनपद गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री  धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध और कांवड़ यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इन निर्देशों में प्रमुख रुप से,  यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा शिविर, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, निर्धारित स्थलों पर कांवड़ियों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया जाएगा।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नियमित फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, किसानों को डीएपी सहित सभी उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पशुओं के टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर बल दिया गया,  जनपद में निर्बाध बिजली आपूर्ति, ढीले तारों को ठीक करने, और किसानों को आवश्यकतानुसार सिंचाई जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, सभी विभागों को नवंबर माह तक आवंटित बजट का न्यूनतम 75 प्रतिशत व्यय कर विकास कार्यों को समय से पूरा करने को कहा गया।

बैठक के पश्चात प्रभारी मंत्री  धर्मपाल सिंह और महापौर सुनीता दयाल ने विकास भवन परिसर में पिलखन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *