Breaking News

Tehsil Jansath Bar Association जानसठ बार संघ ने किया नए एसडीएम प्रवीण द्विवेदी का जोरदार स्वागत

प्रवीण द्विवेदी का बड़ा बयान “पीड़ितों का न्याय हमारी प्राथमिकता”

Muzaffarnagar मुज़फ़्फ़रनगर (24 जुलाई 2026)तहसील जानसठ बार संघ की ने एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन कर नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (न्यायिक) प्रवीण द्विवेदी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान बार संघ के सभी अधिवक्ताओं ने नवागत अधिकारी से मुलाकात कर अपना परिचय दिया।

बार और बेंच के बीच मधुर संबंधों पर ज़ोर

कार्यक्रम के दौरान परिचय देते हुए नए न्यायिक एसडीएम प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि उनका मूल संबंध प्रयागराज से है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध बनाए रखना तथा क्षेत्र के पीड़ितों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

इस मौके पर निवर्तमान एसडीएम रश्मि लांबा ने भी बार संघ के किए गए इस आत्मीय स्वागत के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद कामरेड ने की,मंच का कुशल संचालन सचिव दिपेश गुप्ता और साहिबेआलम ने संयुक्त रूप से किया, इस स्वागत समारोह में मांगें राम, रघुनाथ सिंह, अनवर सिद्दीक़ी, प्रदीप गर्ग, अंजू सैनी, चांदवीर, उवैस अनवर, नरेश कुमार, प्रवीन कुमार, ईमान अली, इरशाद अली, नाहर सिंह और पूर्व अध्यक्ष जावेद हुमायूं सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *