उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की घटनाओं में तीन पर्यटकों की मौत हो गई है। प्रशासन ने पर्यटकों से ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी है। राज्य आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।