Breaking News

ग्रेटर नोएडा में धूल और प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष स्वच्छता अभियान, चौथे दिन भी जारी रही सघन सफाई

ग्रेटर नोएडा | 

धूल एवं वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सड़कों को धूल रहित बनाने के लिए अभियान के चौथे दिन भी व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया।

मैकेनिकल और मैनुअल सफाई पर विशेष जोर

अभियान के तहत स्वास्थ्य, परियोजना एवं उद्यान विभाग की संयुक्त टीम ने हनुमान मंदिर से राइज पुलिस चौकी तक सहित विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों पर व्यापक स्तर पर मैकेनिकल एवं मैनुअल सफाई कराई।

इसके साथ ही सड़कों पर जमी धूल को नियंत्रित करने के लिए टैंकरों के माध्यम से नियमित जल छिड़काव किया गया, जबकि क्रेन एवं लोडर मशीनों की सहायता से सड़क किनारे जमा मलबे को हटाने का कार्य भी युद्धस्तर पर संपन्न कराया गया।

वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में लगातार प्रयास

प्राधिकरण का उद्देश्य शहर की सड़कों को धूलमुक्त बनाकर वायु प्रदूषण को कम करना और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के अनुसार इस विशेष अभियान से धूल प्रदूषण में प्रभावी कमी आएगी तथा शहर की वायु गुणवत्ता (Air Quality) में उल्लेखनीय सुधार होगा।

प्राधिकरण ने बताया कि आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार का विशेष सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *