New Delhi
नई दिल्ली ( 8जून 2026 ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिपींस के मिंदनाओ में भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस हादसे के मृतकों के परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि फिलिपींस की अवाम और सरकार के साथ भारत एकजुटता से खड़ा है।
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पर लिखा ‘‘फिलिपींस के मिंदनाओ में आज भूकंप से हुई जानमाल की क्षति से मुझे दुख पहुंचा है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। फिलिपींस की अवाम और जनता के साथ भारत एकजुटता से खड़ा है।’’