
नई दिल्ली (25-01-2026)- देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में कार्यरत 31 कर्मियों को बेहतरीन सेवाओं के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। दरअसल गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर 31 सीबीआई अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। गणतंत्र दिवस– 2026 के अवसर पर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के 31 अधिकारियों/कार्मिकों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) तथा पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) कुल 06 अधिकारियों/कार्मिकों को प्रदान किए गए हैं, इनमें राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) पाने वाले श्री चंद्रशेखर वेनुपिल्लैई, आईपीएस, जोन प्रमुख (दिल्ली जोन), सीबीआई, नई दिल्ली ,श्री अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक (पुलिस अधीक्षक–प्रशासन), सीबीआई मुख्यालय, नई दिल्ली, और श्री मुकेश शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, एससी-III, नई दिल्ली, इसके अलावा श्री प्रमोद कुमार याति, उप निरीक्षक, सीबीआई, एसयू, कोलकाता, श्री चमन लाल, सहायक उप निरीक्षक, सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद, श्री रामु गोल्ला, प्रधान आरक्षक , सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, हैदराबाद
पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) यानी कुल 25 अधिकारियों/कार्मिकों को प्रदान किए गए है। 
इसके अलावा पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) श्री वेंकटा सुब्बारेड्डी चिन्नाकोंडु, आईपीएस, जोन प्रमुख (एससी जोन), नई दिल्ली, श्री सदानंद शंकरराव दाते, आईपीएस, उप महानिरीक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, मुंबई, श्री मनमोहन शर्मा, उप विधि सलाहकार, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, नई दिल्ली, श्री बैद्यनाथ सामल, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा , भुवनेश्वर, श्री कैलाश साहु , अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक -I, नई दिल्ली और श्रीमती रूबी चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा , पटना और श्री मनीष कुमार उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, आर्थिक अपराध शाखा, कोलकाता, श्री अनमोल सचान, उप पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, दिल्ली और श्रीमती निशु कुशवाहा, उप पुलिस अधीक्षक, सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद, श्री अरिजीत सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, लखनऊ, श्री शरद सुरेश भवर, उप पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, विशेष एकक, मुंबई, श्री ताहिर अब्बास पी., उप पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, विशेष अपराध शाखा, तिरुवनंतपुरम और श्री धर्मेन्द्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, बीएसएफबी, मुंबई, श्री धर्मेन्द्र, निरीक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, देहरादून और श्रीमती दीप्ति वाशिष्ट, प्रोग्रामर, सीबीआई, सिस्टम डिवीजन, नई दिल्ली, श्रीमती नारिकोट नंदिनी, कार्यालय अधीक्षक, सीबीआई, विशेष कार्य शाखा, चेन्नई, श्री विनोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक, सीबीआई, विशेष अपराध शाखा, लखनऊ, श्री नेतराम चोरासिया, प्रधान आरक्षक, सीबीआई, विशेष अपराध-I, नई दिल्ली, श्री पूरण मल गुजर, प्रधान आरक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जयपुर, श्री भोला राय, प्रधान आरक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, पटना और श्री बाबू वर्गीज, प्रधान आरक्षक, सीबीआई, नीति प्रभाग, शिकायत एवं समन्वय प्रकोष्ठ, नई दिल्ली, श्री विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक, सीबीआई, मुख्यालय, नई दिल्ली, श्री संजीव कुमार, आरक्षक, सीबीआई, बैंक प्रतिभूति एवं घोटाला शाखा, बेंगलुरु, श्री वाईखोम राजेश सिंह, आरक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, इंफाल और श्री रूपेन्द्र कुमार, आरक्षक, सीबीआई, मुख्यालय, नई दिल्ली प्रमुख रूप से रहे।