Breaking News

Kavad Yatra दूधेश्वरनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब

Kavad Yatra

गाजियाबाद(14 जुलाई 2025) सावन के पहले सोमवार को ऐतिहासिक  पीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गयी। मंदिर में महंत नारायण गिरी ने सर्वप्रथम भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

रात्रि में दस बजे से ही भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालु रात 10 बजे से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। घंटा घर तक श्रद्धालुओं की कतार पहुंच गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का भगवान शिव का उदघोष जारी रहा। इस दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। रात में  12 बजे मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए। गाजियाबाद या उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु राज्यों से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे।

इसके बारे जानकारी देते हुए मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा व सेवाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं। परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल व स्वयंसेवकों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, जल व चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

दूसरी ओर पटेल नगर में प्राचीन मंदिर के महंत विजय गिरि महाराज के सानिध्य में सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। सबसे पहले महंत ने शिवलिंग का पूजन व अभिषेक किया, उसके बाद मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *