BJP’s ahilyabai holkar गाजियाबाद( 26 मई 2025) महानगर भाजपा के आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कीर्ति शताब्दी स्मृति अभियान के तहत भव्य प्रदर्शनी का समापन समारोह भक्तिमय गीत-संगीत के माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए।
इस मौके पर उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन की विशेष घटनाओं, उनके सामाजिक दृष्टिकोण और न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा, “यह आयोजन लोकमाता वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।”
इस अवसर पर भाजपा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय संस्कृति की प्रेरणास्रोत धरोहर है। उनके न्याय, धर्म और सेवा के सिद्धांत आज भी हमारे लिए पथप्रदर्शक हैं।” उन्होंने बताया कि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे चली इस प्रदर्शनी से लगभग 2 लाख लोगों ने लोकमाता पुंड्या श्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन से अवगत हुए और उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा ली।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के संरक्षण में लगाई गई इस विशेष प्रदर्शनी में अहिल्याबाई होलकर के जीवन, संघर्ष, न्यायप्रियता, तथा लोकसेवा के अद्वितीय आदर्शों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और उनकी पूरी टीम के इस अद्वितीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इसे आमजन की पहुंच में लाकर प्रशंसनीय कार्य किया है।
सिसोदिया ने अभियान के संयोजक बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल, पूनम कौशिक और मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी के साथ प्रदर्शनी के आयोजन में लगे सभी कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।