Breaking News

Unity in diversity एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए जन जागरण यात्रा

Unity in diversity गाजियाबाद (9 मई 2025) देश में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में शनिवार को गाजियाबाद में एक विशाल जन जागरण यात्रा और भारत माता महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। भारत माता सांस्कृतिक संस्थान के इस आयोजन ने गाजियाबाद के लोगों में देशभक्ति का माहौल तैयार कर दिया है ।

इस बारे में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने नवयुग मार्केट में एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और विकास की गति को तेज करने के लिए बहुत आवश्यक है।

इस यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ठाकुरद्वारा पर चन्द्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके होगी। इसके बाद, गुरुकुल के सनातनी छात्रों और पुरोहितों ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और घंटा-घड़ियाल के साथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यात्रा का मार्ग ठाकुरद्वारा से शुरु होकर चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा, सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज, नवयुग मार्केट होते हुए दुर्गा भाभी चौक से बाएँ मुड़ते हुए शहीद स्थल पर पूरी होगी।

यात्रा के दौरान लगभग 25 जगहों पर स्वागत व अभिनंदन विभिन्न रूपों में किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान समन्वयक सरदार एस.पी. सिंह, नागरिक सुरक्षा चीफ वार्डन ललित जायसवाल, भारत माता सांस्कृतिक संस्थान से सचिन सिंघल, बॉबी त्यागी, सह-समन्वयक अभिनव जैन, मीडिया समन्वयक प्रदीप चौधरी, निगम उपाध्यक्ष पार्षद राजीव शर्मा मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *