Breaking News

12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

courtगाजियाबाद (19 नवंबर 2015) पूरे देश में एक साथ 12 दिसंबर को जिला न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वाद का निस्तारण मौके पर ही किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के सचिव विकास श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, स्टाम्प वाद, मनरेगा, शमनीय दाण्डिक वाद, 138-एनआईएक्ट के वाद, मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर के वाद, वैवाहिक/तलाक के वाद, 125 भरण पोषण के वाद, लेबर विवाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी वाद, सिविल वाद , बैंक वसूली वाद, विद्युत, जलकल के वाद, बिक्री कर, आयकर, वन विभाग के वाद, सर्विस से सम्बन्धित वाद, रेलवे क्लेम के वाद आदि को निस्तारण के लिए रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे वादकारी जिनके विवाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं वे भी 12 दिसंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विवादों को नियत करवाकर निस्तारित करा सकते हैं।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *