Breaking News

सांसद के बंगले पर नहीं आपकी परेशानी अब सुनीं जाएंगी आपके ही क्षेत्र में: मनोज तिवारी

MP MANOJ TIWARI  OFFICE OPPNING JAGATPURI  (2)
पूर्वी दिल्ली(28अगस्त2015)- जिस सांसद को जनता वोट डालकर चुनती है, उसी को जब अपनी परेशानी सुनानी हो, तो एमपी साहब के बंगले के चक्कर काटने पड़ डाते हैं। लेकिन उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और फिल्मी अदाकार मनोज तिवारी ने जनता के दर्द को सुनने के लिए जनता से जुड़े रहने का इरादा बनाया हैं। उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के सासंद मनोज तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र में एक कैंप कार्यालय की शुरुआत की है। ताकि जनता के बीच अधिक से अधिक समय दिया जा सके।
मनोज तिवारी ने शुक्रवार को सीमापुरी विधानसभा के कार्यालय का उदघाटन किया। मनोज तिवारी के प्रेस सचिव राजकुमार भाटी ने बताया कि इस कार्यालय पर प्रतिदिन सांसद के प्रतिनिधि लोगों की समस्याओ से सांसद को रू-ब-रू कराएंगे। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी को इलाके की सैंकड़ो महिलाओ ने राखी बांधी और शुभकामनाये दीं। सांसद ने रक्षा बंधन के तोहफे के तौर पर सभी महिलाओं का दो दो लाख रूपये का बीमा करवाया। सांसद मोनज तिवारी ने कहा की अब आप को अपनी समस्याओ को लेकर यमुना विहार या नोर्थ एवेन्यु आने की जरूरत नहीं होगी। उन्होने कहा कि जनता हर रोज़ स्थानीय कार्यालय पर आकर अपनी बात रख सकती है, और सासंद के प्रतिनिधि सासंद तक जनता की बात को हर रोज़ पहुंचाएंगे। मनोज तिवारी ने आश्वान दिया कि वह ख़ुद भी महीने में एक बार यहां पर आप सब से मिला करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सांसद तिवारी के इस कदम की तारीफ की और कहा की अब लोगो की सांसद से दूरी कम होगी। निगम पार्षद और ज़ोन अध्यक्ष स्वाति गुप्ता ने कहा की सांसद ने मेरे वार्ड में अपना कार्यालय खोल कर जनता को तोहफा दिया है। मनोज तिवारी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील राठी को इस कार्यलय की जिम्मेदारी सौंपी है। मनोज तिवारी ने कहा कि अब इस इलाके की जनता और मेरे बीच राठी सेतु का काम करेंगे। इस मौके पर निगम पार्षद सुनील झा, दीपक ठाकुर, राजकुमार भाटी, कर्मवीर चंदेल, जयभगवान चारण, सुग्रीव सिंह दामोदर, पन्त समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *