Breaking News

राष्ट्रपति ने ए.बी. बर्धन के निधन पर शोक व्यक्त किया

presidनई दिल्ली (3 जनवरी2016)-राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वयोवृद्ध मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ए.बी. बर्धन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके बेटे, अशोक वर्धन को भेज गए अपने शोक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ए.बी. वर्धन के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा दु:ख पहुंचा है।
बर्धन वर्षों से एक निजी दोस्त और सहयोगी थे। बर्धन ने सभी राजनीतिक दलों को प्रभावित किया था। भाकपा के एक वरिष्ठ नेता के रूप में बर्धन ने श्रमिक वर्ग के हितों को आगे बढ़ाने की दिशा में काफी योगदान दिया। उनके निधन से देश ने एक उस महान जन नेता और समर्पित ट्रेड यूनियन नेता को खो दिया है जो जमीनी स्तर पर समाज के साथ हमेशा संपर्क में रहता था।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *