Breaking News

मोस्ट वॉन्टेड डॉन छोटा राजन इंडोनेशिया से गिरफ्तार

rajan
नई दिल्ली (26 सितंबर 2015) मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया है। एक समाचार एजेंसी ने यह दावा किया है। हालांकि सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया से इंडोनेशिया आया था और उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। वह यहां पर बाली में एक रिसोर्ट में रहने के लिए आया था। –
55 वर्षीय छोटा राजन पिछले दो दशकों से पुलिस की गिरफ्त से भागता फिर रहा था। इंटरपोल ने उसे 1995 में वॉन्‍टेड घोषित किया था।
गौरतलब है कि छोटा राजन पर हत्याओं के 16 केस दर्ज है। 1988 में छोटा राजन देश छोड़कर भाग गया था। एक समय में छोटा राजन अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहीम के साथ काम करता था

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *