Breaking News

दिल्ली में मंहगाई के लिए मोदी व केजरीवाल जिम्मेदारः अजय माकन

putla dahan
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर, 2015- महंगाई के विरोध में काग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकलकर दोमुहें पुतलों का दहन किया । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के आव्हान पर दिल्ली की 70 विधानसभाओं में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बढ़ रही कमरतोड़ मंहगाई के विरोध में मोदी व केजरीवाल दोमुहें मुखोटों वाले पुतले फूंके व धरना दिया। अजय माकन दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में दोमुहें पुतलें दहन व धरनों में भाग लिया जिसमें शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन, सदर थाना रोड़, विकास मार्ग लक्ष्मी नगर व मेन मार्किट गांधी नगर मुख्य थीं। अजय माकन ने कहा कि आज मंहगाई के विरोध में काग्रेस के हजारों कार्यकर्ता ने सड़कों पर निकलकर दोमुहें पुतलों का दहन किया है व धरनों में भाग लिया।
con p
पूरी दिल्ली में आयोजित दोमुहें पुतलें दहन कार्यक्रम व धरनों में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पी.सी. चाको, पूर्व सांसद सज्जन कुमार के अलावा पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में धरनों को सम्बोधित किया। जिनमें पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल, रमेश कुमार,महाबल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अरविन्दर सिंह, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार हारुन यूसूफ, डा. ऐ.के. वालिया, डा. योगानन्द शास्त्री, डा. नरेन्द्र नाथ, किरण वालिया, मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, राजेश जैन, निगम पार्षद प्रेरणा सिंह, मौ. उस्मान, पूर्व निगम पार्षद सतबीर शर्मा व तरुण कुमार सदर विधानसभा में और श्री चतर सिंह ने भी सम्बोधित किया।
congress leaders

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *