Breaking News

गाजियाबाद नगर निगम में हाइकोर्ट के आदेशों की अवहेलना-सपाईयों का जबरदस्त प्रदर्शन

samajwadi protest in nagar nigam
गाजियाबाद(20जुलाई2015)- यूं तो अपनी कार्यशैली को लेकर नगर निगम अक्सर चर्चाओं में रहता ही है। लेकिन इस बार तो नगर निगम में हाइकोर्ट के आदेशों का भी शायद असर कम ही हो रहा है। दरअसल वर्ड 56 का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। और मामला हाइकोर्ट तक जा पहुंचा था। लेकिन वार्ड 56 में कोर्ट के आदेश के बावजूद मनीराम को शपथ नही दिलवाई गई। और इसी मामले पर सपा कार्यकर्ताओ ने नगर निगम ऑफिस पर धरना शुरू कर दिया है। सपाईयों ने जमकर हंगामा काटा और नगर निगम की मनमानी का विरोध शुरु कर दिया है। उन्होंने मेयर का पुतला भी फूंका। समाजवादी पार्टी के तरफ से किये जा रहे इस विरोध मे सपा महानगर अध्यक्ष संजय यादव, सपा नेता प्रवीन गुप्ता, सतपाल यादव, विनोद यादव, कैला भट्टा के पार्षद जाकिर सैफ़ी अदि शामिल हैं। उधर पार्षद जाकिर सैफ़ी के खिलाफ सफाई कर्मियो ने भी धरना शरू कर दिया है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *