Breaking News

उत्तर प्रदेश में बनेगा दुनियां का सबसे बड़ा डॉयल 100 सिस्टम :अखिलेश यादव

up police pcr van
लखनऊ(29जुलाई2015)- उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस रिस्पांस टाइम को कम करने के लिए बेहद गम्भीर नज़र आ रही है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री इस मामले पर किसी भी तरह की कोताही को ख़त्म करने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रहे है। पुलिस सिस्टम के बेहद कारगर डायल ‘100’ को अब सैंट्रलाइज़ कंट्रोल रूम से जोड़ कर, इसे दुनियां का सबसे बडा़ डायल ‘100’ केन्द्रीयकृत नियंत्रण कक्ष बनाने के लिए अखिलेश सरकार ने अपनी मोहर लगा दी है। इस परियोजना पर लगभग 700 करोड़ रु. खर्च होंगे। डायल ‘100’ के इस सिस्टम से 3,200 चार पहिया वाहन और 1,500 दो पहिया वाहन जुड़े रहेंगे। अखिलेश यादव की कोशिश है कि किसी भी शहर में अगर कोई शख्स पुलिस को 100 नंबर पर कॉल करता है तो 15 मिनट और अगर गांव में तो 17 मिनट में पुलिस उस तक पहुंच जाएगी। इस नियंत्रण कक्ष पर आने वाली सभी कॉल रिकार्ड की जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार की एक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा परियोजना की समीक्षा की की गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डायल ‘100’ केन्द्रीयकृत नियंत्रण कक्ष का संचालन हर हालत में अप्रैल, 2016 से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। न्यूनतम समय में मौके पर पुलिस की सेवा तत्परता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार पुलिस रिस्पांस टाइम को कम करने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री बुंधवार को अपने सरकारी आवास पर पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए राज्य सरकार के नोमिनेटेड वेंकट चंगावल्ली के साथ इस दिशा में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस बल को सभी आधुनिक संसाधनों सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा संचालित होने पर डायल ‘100’ केन्द्रीयकृत नियंत्रण कक्ष अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क होगा।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *