Breaking News

US Iran war अमेरिका- ईरान युद्ध, नई शांति वार्ता को लेकर अटकलें तेज़

US Iran war नई दिल्ली (14अप्रैल 2026) ईरान-अमेरिका के बीच एक बार फिर होगी  ‘शांति की बात’? 21 अप्रैल से पहले महाशक्तियों की गुप्त बैठक संभव
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बादलों के बीच कूटनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज़ हो गई हैं।

जानकारों का मानना है कि 21 अप्रैल को मौजूदा युद्धविराम (Ceasefire) की समयसीमा खत्म हो रही है। इस समयसीमा के समाप्त होने से पहले दोनों पक्षों को बातचीत की मेज़ पर लाने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आगामी 16 अप्रैल को अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच दूसरे दौर की बैठक हो सकती है। हालांकि, सुरक्षा कारणों और संवेदनशीलता को देखते हुए यह बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी, इस स्थान का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *