New Delhi
नई दिल्ली (13अप्रैल 2026) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के भविष्य और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक नया विज़न साझा किया। बैसाखी के पावन पर्व और विभिन्न राज्यों के नव वर्ष समारोहों की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का यह संबोधन राष्ट्र के गौरव और संकल्पों के संगम के रूप में है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज का यह क्षण ऐतिहासिक है क्योंकि भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक लेने जा रहा है।
“यह एक ऐसा निर्णय है जो पूरी तरह से देश की नारी शक्ति को समर्पित है। भारत की संसद आज एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है, जो हमारे अतीत के विज़न और भविष्य के संकल्पों के बीच एक सेतु बनेगा।” – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, “राज्य विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक, दशकों की प्रतीक्षा अब समाप्त होने वाली है।”