Breaking News

बाबा साहेब डा. बी.आर आंबेडकर की जयंती, राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

New Delhi नई दिल्ली (14अप्रैल 2026) बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पर राष्ट्रपति,  द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
इस नौके पर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और महान समाज सुधारक, बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर, मैं उन्हें सादर नमन करती हूँ।
राष्ट्रपति ने कहा “बाबासाहब आंबेडकर एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, प्रखर चिंतक, न्यायविद और समतामूलक सामाज व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और उनके हित में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को सुदृढ़ करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी। उनका बहुआयामी योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता रहेगा”।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *