New Delhi
नई दिल्ली 25 अप्रैल 2026)ईरान अमेरिका तनाव के बीच फिर दोनों देशों के प्रतिनिधियों की पाकिस्तान में होने वाली सीधी वार्ता को लेकर अभी भी संशय कायम है। इस प्रकरण में पाकिस्तान एक बार फिर से सुर्खियों में है।ईरान के विदेशमंत्री शुक्रवार को ही पाकिस्तान पहुंच चुके हैं उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की।
जहां व्हाइट हाउस ने ईरान डेलिगेशन से सीधे वार्ता करने की बात कही वहीं ईरान के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान अपनी बात सीधे अमेरिका से नहीं करेगा बल्कि वह अपनी बात पाकिस्तान के अधिकारियों के माध्यम से पहुंचाएगा।