Breaking News

लॉकडाउन में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल; भूखे बंदरों को खिलाया खाना, वीडियो वायरल



कोरोनावायरस से का असर उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में फैलता जा रहा है। इस कारण सड़क अक्सर जानवरों को खाना देने वाले लोग भी अब ऐसा नहीं कर पा रहे। ऐसे में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें एक पुलिस वाले ने मानवता का उदाहरण पेश किया है। दरअसल वायरल हो रहे एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के एक पुलिस इंस्पेक्टर को बंदरों को चने खिलाते देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंस्पेक्टर की खूब तारीफ हो रही है।

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा है कि शनिवार को उप्र में 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यूपी में मरीजों की संख्या बढ़कर 448 हो गई है। उप्र में अब तक 20 हजार वाहन सीज हुए हैं और इनसे अब तक 6 करोड़ चार लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है।

प्रदेश में अब तक 4 लोगों की मौत
अब तक कुल 32 लोगों को विभिन्न जनपदों (आगरा से 8, गाजियाबाद से 3, नोएडा से 12 एवं लखनऊ से 5, कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 1 व लखीमपुर खीरी से 1) से स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल चार मौतें हुईं, मेरठ, बस्ती, वाराणसी और आगरा जिले में अब तक 1-1 मौत हुई हैं।

कोरोना प्रभावित देशों से अब तक कुल 65708 लोग उत्तर प्रदेश वापस लौटे हैं। प्रदेश में आज कुल 19793 पैसेंजर्स को 28 दिन के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उत्तर प्रदेश में 8771 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। प्रदेश में अब तक 4901 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


वायरल हो रहे एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के एक पुलिस इंस्पेक्टर को बंदरों को चने खिलाते देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंस्पेक्टर की खूब तारीफ हो रही है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *