प्राधिकरण ने किया आवंटन पूरा
Greno
ग्रेटर नोएडा (21 अगस्त 2026) घंघोला गांव के 23 किसानों का लंबा इंतजार खत्म करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उन्हें 6 फीसदी आवासीय आबादी भूखंड आवंटित कर दिए हैं। मंगलवार को किसानों की मौजूदगी में एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी लवजीत कौर और ओएसडी अजय शर्मा की देखरेख में पारदर्शी तरीके से आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई।
समान आकार वाले 16 भूखंडों के लिए ड्रा निकाला , जबकि भिन्न साइज़ वाले शेष 7 भूखंड सीधे किसानों को आवंटित किए गए, किसानों के सीईओ एनजी रवि कुमार से गुहार लगाने के बाद नियोजन और भूखंड विभाग ने इस लंबित प्रक्रिया को तेजी से निपटाया।
प्राधिकरण के ओएसडी अजय शर्मा ने बताया कि किसानों को 6 फीसदी आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घंघोला की तर्ज पर अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द ही आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ड्रा प्रक्रिया के दौरान नियोजन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व प्रबंधक भी मौजूद रहे।