Breaking News

मेरा बर्थ-डे नहीं जनता की सेवा का संकल्प दिवस मनाएं : राहुल गांधी

नई दिल्ली (19 जून 2021)- कोरोना महामारी से जूझते हालात हों या फिर मंहगाई, बेरोज़गारी पैट्रोल डीज़ल के बढ़ते दाम, प्रवासी मज़दूरों की परेशानी या फिर चीन की नापाक हरकतें देश से जुड़े हर मुद्दे पर लगातार आवाज़ उठाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर गंभीर सियासत का परिचय दिया है। इस बार उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपना बर्थ-डे न मनाने की अपील की है। साथ ही उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि अगर इस दिन और खासतौर से हर दिन को जनता की सेवा के लिए समर्पित करते हैं तो यही मेरे लिए सबसे बड़ा बर्थ-डे गिफ्ट होगा।
दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष और सासंद राहुल गांधी का बर्थ-डे 19 जून को होता है। इस दिन कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता के प्रति प्रेम और लगाव दिखाते हुए उनका बर्थ-डे उत्साह के साथ मनाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना महामारी और देश के वर्तमान हालात को देखते हुए राहुल गांधी ने अपना बर्थ-डे मनाने के बजाए मजबूरों, कमज़ोरों और महामारी से जूझते लोगों की मदद करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जन्मदिन न मनाने की अपील की है। इस बारे में कांग्रेस महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने बाक़ायदा प्रेस रिलीज़ जारी करके राहुल गांधी का संदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया है। जिसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने भी सेवादल के कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा करने और बेसहारा व भूखे लोगों की मदद करने की अपील जारी की है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज आज़ाद खा़लिद ने बताया है कि लाल जी देसाई ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि राहुल जी के निर्देशानुसार उनके लिए जनता की सेवा और मजबूरों के चेहरे पर आई खुशी की मुस्कुराहट की राहुल गांधी के लिए सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा होगा। लाल जी देसाई ने कार्यकर्ताओं को देश व जनता की सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अपने मन की शांति व देश की तरक्की के लिए हर कार्यकर्ता यह कोशिश करे कि कोई भी मजबूर व बेसहारा इंसान भूखा न सोए।

rahul gandhi appeal to congress workers not to celebrate his birthday

About The Author

Momizat Team specialize in designing WordPress themes ... Momizat Team specialize in designing WordPress themes

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *