New Delhi
नई दिल्ली(29 अप्रैल 2026)उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में राज्य की परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रकाश डालते हुए, बुनियादी ढांचे के विकास और औद्योगिक विकास की उस अभूतपूर्व गति का उल्लेख किया, जो वर्तमान में ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान बन रही है।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा “डबल इंजन सरकार में शिलान्यास के साथ समय के भीतर लोकार्पण का संकल्प भी पूरा हो रहा है। इसलिए आज यूपी के एक्सप्रेसवे से भी तेज यहां के विकास की रफ्तार है।”