Breaking News

प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा, पचपदरा रिफ़ाइनरी में आग की घटना के चलते हुआ रद्द

New Delhi नई दिल्ली (21 अप्रैल 2026) आग लगने की घटना के कारण  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बालोतरा (राजस्थान) पचपदरा रिफाइनरी (राजस्थान) दौरा रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री यहाँ रिफाइनरी का शुभारंभ करने और एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले थे।

हालाँकि, दो दर्जन से अधिक अग्निशमन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर इस दौरे के रद्द होने की पुष्टि की है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *