Breaking News

Aadhaar card आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव की खबरें भ्रामक: यूआईडीएआई

New Delhi नई दिल्ली (5 अप्रैल 2026) सरकार ने  सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों पर आधार कार्ड को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाम लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से यह दावा किया जा रहा था कि इस वर्ष के अंत तक आधार कार्ड का स्वरूप बदल दिया जाएगा और इसमें केवल एक फोटो और क्यूआर (QR) कोड ही रखा जाएगा।
यूआईडीएआई ने किया दावों को निराधार करार दिया है।
यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार और गलत बताया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आधार कार्ड के डिजाइन या स्वरूप में इस तरह के किसी भी बदलाव की कोई योजना नहीं है। प्रसारित हो रही खबरें केवल लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश हैं।
इसके साथ आवश्यक निर्देश जारी किये है जिसमें “आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ऐसी अपुष्ट खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास न करें। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए यूआईडीएआई के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल। प्रैस इंफोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) जारी प्रेस विज्ञप्तियाँ।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *