cash van looted एटीएम कैश वैन लूटी

ghaziabad गाजियाबाद (7 मई 2026) पुलिस सुरक्षा के दावों को धता बताते हुए बुधवार दोपहर को बदमाशों ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाश एटीएम में कैश भरने आई ‘इंडिया वन’ कंपनी की वैन लेकर फरार हो गए। वैन में करीब 23 लाख रुपये की नकदी मौजूद थी।
घटना दोपहर करीब 2:00 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास की है।
जब सुरक्षाकर्मी और स्टाफ एटीएम में कैश भरने अंदर गए, तभी चार पैदल आए बदमाशों ने चालक को गनपॉइंट पर लिया और वैन समेत फरार हो गए।
पुलिस की घेराबंदी के बाद बदमाश घटनास्थल से 8 किमी दूर मसूरी थाना क्षेत्र (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे) पर वैन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वैन बरामद कर ली है, लेकिन कैश गायब है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए 08 पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
“वित्तीय संस्था से रिकॉर्ड मंगवाए गए हैं ताकि सटीक धनराशि की पुष्टि हो सके। फिलहाल कर्मचारियों और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।”

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *