Breaking News

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को 16 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली; अभी 14 दिन होम क्वारैंटाइन रहना होगा



बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने कोरोनावायरस (कोविड-19) को मात दे दी है। वे देश की पहलीसेलिब्रिटी थीं, जिनमें कोरोना का संक्रमण पाया गया था। 20 मार्च कोउन्हें लखनऊ केसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था। तब से पांच बार उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।छठवीं रिपोर्ट निगेटिवआने पर रविवार को उनको अस्पतालसे डिस्चार्ज कर दिया गया,लेकिन अभी 14 दिन उन्हें घर में क्वारैंटाइन रहना होगा।

कोरोनावायरस को कनिका ने भले ही मात दे दी है, लेकिन अभी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।लंदन से लौटने के बाद उन्होंनेखुद कोक्वारैंटाइन नहीं किया था, बल्कि पार्टी में शिरकत करती रहीं। आरोप है कि एयरपोर्ट पर भी वह जांच से छिपकर भाग गई थीं। इसके चलतेउनके खिलाफ लखनऊके सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।

वसुंधरा राजे समेत कई को होना पड़ा थाक्वारैंटाइन

कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। उसके बाद वे लखनऊ के महानगर स्थित एक अपार्टमेंट में रुकीं। जहां 700 परिवार रहते हैं। ताज होटल में रखी गई पार्टी में शामिल हुईं। 15 मार्च को यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। इस पार्टी में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप समेत कई लोग मौजूद थे। तीनों को बाद में खुद को आइसोलेट करना पड़ा था। कनिकाकानपुर में अपने रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गई थीं।कनिका के कोरोनापॉजिटिव होने के बाद उनके साथपार्टी में शामिल 45 लोगों की जांच की गई थी, हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लौटी थी। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उन्हें 14 दिन घर में ही क्चारैंटाइन रहना था। लेकिन वह इस दौरान लखनऊ में पार्टी में शामिल हुई। इसी मामे में उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *