India & Switzerland भारत और स्विट्जरलैंड के संबंधों में नया आयाम

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्विस राष्ट्रपति का किया स्वागत

New Delhi नई दिल्ली (5 अकतूबर 2026) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति महामहिम गी पारमेलां का औपचारिक स्वागत किया और उनके सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित भारत और स्विट्जरलैंड के संबंध अत्यंत सौहार्दपूर्ण हैं। व्यापार, निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग निरंतर प्रगाढ़ हो रहा है।

स्विट्जरलैंड को भारत का महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) समझौते के लागू होने से व्यापार और निवेश विस्तार के नए द्वार खुले हैं।
स्विस कंपनियों की भारत के बुनियादी ढांचे (सड़कें, रेलवे, पुल और सुरंगें) में मजबूत उपस्थिति है। साथ ही, उन्हें स्वच्छ-हरित तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया।

यात्रा के दौरान प्रवासन, आवागमन, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

दोनों शीर्ष नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उच्चस्तरीय यात्रा दोनों देशों के आपसी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करते हुए दोनों राष्ट्रों की जनता के लिए व्यापक लाभ सुनिश्चित करेगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *