New Delhi
नई दिल्ली (23 मई 2026) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस का स्वागत और उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया।
इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत और साइप्रस के बीच विश्वास और सद्भावना पर आधारित गहरे संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों का ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुँचना आपसी परिपक्वता और प्रगाढ़ भरोसे का प्रतीक है।
राष्ट्रपति ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध अब एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले समय में रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाओं और समुद्री सहयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।