Breaking News

ghaziabad news गाजियाबाद नगर निगम जनता के लिए राहत माफिया के लिए सख्त : नितिन गौड़

nagar nigam ghaziabad नगर निगम गाजियाबाद अपग्रेड होगा कंट्रोल रूमः नितिन गौड़

गाजियाबाद (11 नवंबर 2022)-जन्म से लेकर अंतिम सांस तक आम नागरिक से जुड़ा गाजियाबाद नगर निगम अब जनता के लिए राहत का केंद्र और माफिया के लिए सख्ती की पहचान बन जाएगा। लगभग डेढ़ महीने पहले ही मुख्य नगर अधिकारी के तौर पर काम संभालने वाले डॉक्टर नितिन गौड़ का मानना है कि अगर अपनी प्लानिंग के कामयाब रहे तो गाजियाबाद नगर निगम अब जनता के लिए राहत का केंद्र बनेगा। साथ ही सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया समेत नियमों से खिलवाड़ करने वाले तमाम तरह के माफिया कानून के शिकंजे में होंगे।

नगर आयुक्त नितिन गौड़ के कमान संभालने के बाद से नगर निगम की कार्यशैली में काफी बदलाव देखने में आ रहा है। इसी बदलाव के तहत आने वाले समय में गाजियाबाद की जनता को अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं नही लगाने पड़ेंगे। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने कंपनी बाग में संचालित कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक तरीके से संचालित करने का निर्णय लिया है। इस काम में करीब 2 महीने का समय लगने का अनुमान है।

शुक्रवार को नगर आयुक्त ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।  इस दौरान  उन्होंने उनके कार्यकाल के अब तक के तमाम उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शहर की भलाई क्या-क्या करेंगे इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की भूमियों से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।  इससे पहले भूमि का तमाम सर्वे भी किया जाएगा। कब्जा मुक्त भूमि पर कोई पुनः कब्जा न करे इसके लिए भी भूमि की चाहर दिवारी या फेन्सिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि  ढाई लाख नई प्रॉपर्टी को टैक्स दे दायरे में लाया जाएगा।  टैक्स वसूली के लिए भी प्लान तैयार कर लिया गया है ताकि नगर निगम  की आय बढ़ सके ।

नगर आयुक्त ने बताया कि जब उन्होंने नगर निगम का चार्ज लिया था उस समय 157 करोड रुपए देयता थी जो अब  जो अब  120 करोड़ के आसपास बची है । 30 करोड़  का भुगतान किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि नगर निगम ओवर बजटिंग पर चल रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति सुधार की ओर है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 30 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर भी छोड़े जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि  अदालत में मजबूती के साथ की पैरवी भी जा रही है। जनता को अपनी समस्याओं को लेकर  नगर निगम के दफ्तर के चक्कर न काटने पड़े इसकी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए कंपनी बाग में इंटेग्रेटेड कंट्रोल रूम को अपग्रेड किया जा रहा है । जल्द ही इस कंट्रोल रूम से 33 तरह की सर्विस ऑनलाइन जनता को उपलब्ध कराई जायेगी।

#nagarnigamghaziabad  #nagarayukt  #nitingour  #oppositionnews #ghaziabadnews #nagarnigam #docternitingaur

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *