Breaking News

ghaziabad news नगर निगम ने की पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था

ghaziabad news गाजियाबाद(16 मई 2023) गाजियाबाद में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने पशु-पक्षियों के लिए  प्यास बुझाने का इंतज़ाम कर दिया है अब पशु-पक्षी प्यासे नहीं रहेंगे नगर निगम ने पानी के लिये जगह-जगह पॉट बनाये हैं। जिनमे नगर निगम हर दिन पानी भरेगा जिससे पशु-पक्षी भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझा सके।

नगर आयुक्त ने डॉ.नितिन गौड़ ने बताया कि  पशु पक्षियों के लिए पेयजल व्यवस्था की है। जिसमें  कई स्थानों पर पशु पक्षियों के लिए पानी भर कर रखा है ताकि बढ़ती गर्मी से प्यासे पशु पक्षियों को पेयजल मिल सके।

नगर आयुक्त ने शहरवासियों से भी अपने अपने घरों के बाहर, अपने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर पशु पक्षियों के लिए पानी व्यवस्था करने के लिए अपील की है। शहर में लगभग 50 जगहों  पर निगम ने पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई है ।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने इस बात की जानकारी दी कि  नंदी पार्कों में गौशालाओं में गोवंश के लिए पेयजल की व्यवस्था निगम द्वारा बेहतर कराई जा रही है। पशु पक्षी जो सड़कों पर रहते हैं उनके लिए भी पेयजल व्यवस्था निगम की ओर से कराई जा रही है।

#nagarnigam #drnitingour  #birdsdrinkingwater  #nandipark  #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *