Breaking News

ghaziabad news बूथ की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

ghaziabad news गाजियाबाद(24 अप्रैल 2023) सोमवार को  नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए   तैयार किए जा रहे बूथो का नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने जायजा लिया और आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कवि नगर जोन स्थित  केडीपीस्कूल का जायजा लिया। जहां पर बूथ को तैयार करने की  तैयारी मौके पर चल रही थी। सूचना पट्ट भी तैयार किए जा चुके हैं, पानी की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था औऱ रैंप मरम्मत की व्यवस्था का जायजा लिया गया संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए।

1264 बूथ तैयार किए जाने हैं जिसके लिए निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि  1264 बूथ लगभग तैयार हो चुके हैं जिन पर कार्यवाही चल रही है।सिटी जोन में , 72 स्टेशन 283 बूथ, कवि नगर जोन में 61 स्टेशन तथा 210 बूथ, विजय नगर जोन के अंतर्गत 58 स्टेशन तथा 196 बूथ, मोहन नगर जोन में 85 स्टेशन तथा 346 बूथ,, वसुंधरा जोन में 55 स्टेशन तथा 229 बूथ तैयार किए गए है। इस तरह कुल 331 स्टेशन और 1264 बूथ तैयार करने की तैयारी चल रही है।

इसदौरान नगर आयुक्त के  साथ मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी व अन्य संबंधित टीम मौजूद रही।

निकाय चुनाव: निगम ने जारी की 1286 एनओसी,

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए नगर निगम ने 1286 एनओसी जारी की। जबकि इस दौरान नगर निगम कोष में साढ़े चार करोड़ का टैक्स जमा हुआ।

इसकी  शुरुआत 12 अप्रैल 2023 को की गई थी, जिसकी कार्यवाही अवकाश की दिवसों में भी जारी रही, 24 अप्रैल 2023 एनओसी का अंतिम दिन रहा जिसमें 20 एनओसी जारी की गई है।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने जानकारी दी कि 100 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों और महापौर प्रत्याशियों द्वारा एनओसी के लिए आवेदन किए गए। जिसमें 1286 एनओसी जारी की जा चुकी है, एनओसी के दौरान 13 दिनों में लगभग साढ़े 4 करोड़ टैक्स की वसूली भी की गई है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *