Breaking News

DU-JNU में एक साथ वोटिंग

electionनई दिल्ली(11 सितंबर 2015)- डी.यू और जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। डूसू में सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 35 और जेएनयू में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। डीयू में सुबह 8:30 से शुरू हुअ मतदान दोपहर 12:30 बजे बंद हो गया।
जबकि सांध्यकालीन कॉलेजों में शाम 3 से शाम 7 बजे तक मतदान होना है। जेएनयू में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक मतदान हुआ। डूसू चुनाव में 1,35,298 छात्र अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। सेंट्रल पैनल के लिए 42 कॉलेजों और 8 विभागों में 127 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा कॉलेजों की यूनियन के चुनाव के लिए भी इतने ही बूथ बनाए गए हैं।

डूसू चुनाव में इस साल कुल 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, सचिव के लिए 10 और सह सचिव पद के लिए 8 उम्मीदवार शामिल हैं।

चुनाव के लिए जी-जान से जुटे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। डीयू में मतदान 12:30 बजे बंद हो गया जबकि, सांध्य कॉलेजों में मतदान शाम 3 से 7 बजे तक होगा। वहीं, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबकि 13 स्कूल काउंसलर पदों पर 87 के बीच मुकाबला होगा।

चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीयू प्रशासन ने सभी तैयारियां की हैं। पुलिस के साथ मिलकर कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।डीयू के नतीजे शनिवार को और जेएनयू के रविवार को नतीजे आने की संभावना है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *