61 करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी सोना जब्त, 5 गिरफ्तार
New Delhi
नई दिल्ली24 सितंबर 2026) सोने की तस्करी के खिलाफ डीआआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश भर में चलाए गए सात अलग-अलग अभियानों में लगभग 21 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत 61 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई खुलासे जिनमें
पलवल टोल प्लाजा कार्रवाई: डीआरआई ने खुफिया जानकारी के आधार पर पलवल के पास दो नई थार गाड़ियों को रोका।
तस्करों ने गाड़ियों के चेसिस में बेहद शातिर तरीके से गुप्त कैविटी (गुप्त जगह) बनाई थी, जिसमें पिछले पहिये के पास वेल्डिंग कर सोने को छिपाया गया था।
इन गाड़ियों से 15.18 किलोग्राम सोना (कीमत करीब 23.30 करोड़ रुपये) बरामद हुआ, जो म्यांमार से तस्करी कर लाया गया था। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जेवर टोल प्लाजा
गोरखपुर से दिल्ली आ रही बस में सफर कर रहे एक यात्री को जेवर टोल प्लाजा के पास रोका गया।
यात्री के पास से 5.8 किलोग्राम विदेशी सोना (पांच 1 किलो के बिस्कुट और 800 ग्राम कटे हुए टुकड़े) बरामद हुआ, जिसे विशेष रूप से डिजाइन की गई सूती कमर बेल्ट में छिपाया गया था।
शुरुआती जांच के मुताबिक, यह सोना काठमांडू से नेपाल सीमा के रास्ते भारत लाया गया था। इस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह अभियान देश में सोने की अवैध तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने में डीआरआई की बड़ी सफलता को दर्शाता है।