Tokay Gecko वन्यजीव तस्कर रैकेट बेनकाब

डीआरआई ने 86 ‘टोके गेको’ के साथ दो को दबोचा

New Delhi नई दिल्ली 23 सितंबर 2026) डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) के अधिकारियों ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, असम में अवैध वन्यजीव व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए इस अभियान के तहत डीआरआई टीम ने 22 सितंबर 2026 को असम के मारियानी स्थित बंदर चालिया गांव ग्राउंड में दो संदिग्धों को धर दबोचा।

कार्रवाई में प्रमुख रुप से बरामदगी आरोपियों के कब्जे से दुर्लभ और लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजाति के 86 जीवित टोके गेको (Tokay Gecko) बरामद किए गए हैं।

संरक्षित सूची में शामिलः टोके गेको को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I और सीआईटीईएस (CITES) के अनुलग्नक-II के तहत अत्यधिक संरक्षित सूची में रखा गया है, जो इसके अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कड़ा नियंत्रण लगाता है।

विधिक कार्रवाई: पकड़े गए दोनों आरोपियों और सभी 86 जीवित गेको को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मारियानी रेंज वन कार्यालय को सौंप दिया गया है।

तस्करों के निशाने पर क्यों हैं टोके गेको?
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, अवैध बाजारों में इन जीवों की भारी मांग इनके तथाकथित औषधीय गुणों और विदेशी पालतू जानवरों के रूप में इनकी तस्करी के कारण है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *