Breaking News

सिर्फ 8 दिन में एक लाख मरीज बढ़े; शुरुआती एक लाख केस 110 दिन में सामने आए थे, आधे से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए



देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा4 लाख के पार हो गया। सिर्फ 8 दिन में ही कोरोना मरीज 3 से 4 लाख हो गए। 13 जून को संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार हुई थी।

देश में30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिनबाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर रफ्तार में इतनी तेजी आ गई कि 2 जून यानी 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके अगले दस दिनमें यानी 12 जून को संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख हो गई।

राहत की बात यह है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के बावजूदअन्य मुल्कोंके मुकाबले भारत में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 79 दिनों में 4 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में 143 दिन में इतने मरीज सामने आए।

अब हर 5 दिन में 50 हजार मरीज मिल रहे

देश में6 मई को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 हजार था। मतलब देश में संक्रमण की शुरुआत से लेकर 50 हजार मामले होने में 98 दिन लगे। इसके बाद रफ्तार तेज हो गई। अगले 50 हजार मामले महज 12 दिनमें सामने आए।

एक से 1.5 लाख मामले होने में 8 दिन और1.5 से 2 लाख मरीज अगले 7 दिन मिले। अब हर पांच दिनों में 50 हजार मामले आ रहे हैं। 2 लाख से 2.5 लाख केस होने में 5 दिन और 2.5 से 3 लाख केस होने में महज 5 दिन लगे। अब हर चार दिनों में 50 हजार संक्रमित मिल रहे हैं। मसलन 3 से 3.5 लाख मामले होने में 4 दिन और फिर 3.5 से 4 लाख मामले होने में भी 4 दिन ही लगे।

देश में अब तक आधे से ज्यादा मरीज ठीक हुए
राहत की बात है कि दूसरे देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यहां अब तक 4 लाख मरीजों में से 2.16 लाख ठीक भी हो चुके हैं। रिकवरी रेट 54.9% है। मतलब हर 100 में से 54 मरीज ठीक हो रहे हैं।

4 लाख से ज्यादा संक्रमितों वाले देश में सबसे बेहतर रिकवरी रेट रूस का है। यहां 57.99% मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे कम रिकवरी रेट अमेरिका का है। यहां अभी तक 41.60% मरीज ही ठीक हुए हैं।

देश में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में

देश में कोरोना कासबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला। 4 लाख संक्रमितों में 31.03 % मरीज केवल महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 14.19%, दिल्ली में 13.26%, गुजरात में 6.54% संक्रमित हैं। सबसे कम कोरोनापॉजिटिव मरीजमेघालय में हैं। यहां अब तक 43 लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। दूसरे नंबर पर अंडमान निकोबार है। यहां 47 मरीजों की पहचान हुई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Coronavirus | India Coronavirus News | India has 4 lakh cases of coronavirus

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *