Breaking News

Bharatiya Janata Party Kisan Morcha बंशीलाल गुर्जर ने संभाला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार

उमड़ी भारी भीड़

New Delhi नई दिल्ली (26 अगस्त 2026) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक भव्य और उत्साहपूर्ण समारोह के दौरान  बंशीलाल गुर्जर ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आधिकारिक तौर पर पद ग्रहण किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश भर से आए हजारों किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर नए नेतृत्व का जोरदार स्वागत किया।

इस समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे  जिनमें प्रमुख रूप से  राजकुमार चाहर (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा एवं सांसद), ओमप्रकाश धनखड़ (पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार), किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य।

उत्तर प्रदेश, असम, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे

कार्यक्रम के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से जिन  बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ उनमें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसानों को मिल रहा लाभ, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास,  किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और खाद पर मिलने वाली भारी सब्सिडी

समारोह में उपस्थित वक्ताओं और किसानों ने अन्नदाताओं की आय बढ़ाने और उनकी उन्नति के विभिन्न नए उपायों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एक स्वर में यह विश्वास जताया कि बंशीलाल गुर्जर के नेतृत्व में किसान मोर्चा देश के किसानों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नए मील के पत्थर साबित होगा ।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *