Breaking News

एक दिन में सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव बढ़े, दिल्ली में दूसरे दिन भी रिकॉर्ड 2877 केस; देश में अब 3.81 लाख संक्रमित, 2 लाख से ज्यादा स्वस्थ



देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 91 हो गई है। इनमें से अब तक 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। गुरुवार को सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव बढ़े।दिल्ली में भी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 2877 संक्रमित मिले। यहां 50 हजार के करीब मरीज हो गए। उधर, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3752 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 हो गई।

केंद्रीयगृह मंत्री अमित शाह ने संक्रमण से निपटने की तैयारियोंकी रिव्यू मीटिंग में कहा कि हाईलेवल कमेटीने कोरोना टेस्ट कीजांच फीस घटाई है। अगर यूपी और हरियाणा में फीस 2400 रु. से ज्यादाहै तो राज्य सरकारें सहमति से इसे कम कर सकतीहैं। उधर, दिल्ली में पहले ही आरटी-पीसीआर टेस्ट की फीस 2400 रु. हो चुकी है। गुरुवार से रैपिड एंटीजन विधि सेटेस्टिंग शुरू हुई।

देश की पहली मोबाइल लैब लॉन्च

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग के लिए देश की पहली मोबाइल लैब लॉन्च की। इस लैब कोदेश के दूर-दराज इलाकों में भी भेजा जा सकेगा। इसके जरिए रोजाना300 ज्यादा टेस्ट हो सकेंगे।इसके अलावा टीबी और एचआईवी से जुड़े कुछ परीक्षण भी होंगे।

देश में62 लाख 49 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशमें 3 लाख 66 हजार 946 संक्रमित हैं। इनमें 1 लाख 60 हजार 384 एक्टिव केस हैं। 1 लाख 94 हजार 325 लोग ठीक हो गए। अब तक 12,237 ने जान गंवाई। अब तक 62 लाख 49 हजार 668 सैंपल की जांच की गई।

अपडेट्स

  • 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद स्वास्थ्य की देखभाल पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। उम्मीद है कि कोरोना के कारण योग का चलन बढ़ेगा।
  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे। मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।
  • केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में चार महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिलीं। एजेंसी में अब तक8 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
  • वंदे भारत मिशन के तहत एक फ्लाइट दुबई सेबिहार केगया पहुंची। इसमें 189 भारतीयलौटे। एकफ्लाइट न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से चंडीगढ़ भी आई। इसके जरिए 116 भारतीय लाए गए हैं।

5 दिन,जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
18 जून 13107
13 जून 12031
14 जून 11374
12 जून 11314
16 जून 11086

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:यहां गुरुवार को 182 नए संक्रमित मिले और 4 लोगों की जान गई। इंदौर में 57, भोपाल में 50 और सागर में 6 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 426 हो गई, इनमें से 2308 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 486 लोगों की मौत हुई। सरकार ने 5वीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाई है।

फोटो कांग्रेस ऑफिस की है। भोपाल में बुधवार को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजरपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायकों की बैठक ली।

उत्तरप्रदेश: यहां गुरुवार को कोरोना के 604 मरीज बढ़े और 23 मौतें हुईं। कानपुर में 54, गौतमबुद्धनगर में 50, बुलंदशहर में 48 और गाजियाबाद में 38 केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 785 हो गई, इनमें से 5659 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 488 ने जान गंवाई।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को 3752 नए मरीज मिले और 100 ने जान गंवाई। मुंबई में 1298 केस बढ़े। यहां कुल 62 हजार 799 केस हो गए। पुलिस के 28 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 3 की मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 है, इनमें से 53 हजार 902 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 5751 मौतेंहुईं।

फोटो मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की है। यहां कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्थाई अस्पताल बनाया गया है।

राजस्थान:यहां गुरुवार को 315 नए मामले सामने आए और 17 मौतें हुईं। भरतपुर में 92, जयपुर में 46, पाली में 33, जोधपुर में 29 केस मिले। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 857 पहुंच गया, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 330 ने जान गंवाई।

बिहार: यहां गुरुवार को 100 नए संक्रमित मिले और 5 ने दम तोड़ा। दरभंगा में 21, रोहतास में 19 और पटना में 14 केस बढ़े। इसके साथ प्रदेश में मरीजों की संख्या 7040हो गई, इनमें से 2035 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 44 मरीजों की मौत हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


राजस्थान के उदयपुर में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। साथी कोरोना वॉरियर्स ने उसे अंतिम विदाई दी।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *