Anti-submarine warfare ship ‘Mangrol भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत

पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मंगरोल’ होगा शामिल

New Delhi नई दिल्ली (10 अक्तूबर 2026)  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का निर्मित तीसरा पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) ‘मंगरोल’ 12 अक्टूबर 2026 को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में भारतीय नौसेना का हिस्सा बनेगा। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

गुजरात के ऐतिहासिक मछली पकड़ने वाले बंदरगाह ‘मंगरोल’ के नाम पर रखा गया यह पोत, पूर्ववर्ती आईएनएस मंगरोल (एम 85) की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाएगा। इस भव्य समारोह में नौसेना, रक्षा मंत्रालय और कोचीन शिपयार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्वदेशी निर्माताओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *