देश भर में आयोजित हुई ‘हेल्थ वॉक और रन’ मैराथन
New Delhi
नई दिल्ली 1 अक्तूबर 2026) युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने ‘माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना’ (एनएसएस) के माध्यम से ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान के तहत देश भर में “हेल्थ वॉक और रन – स्टेप अप, स्टे एडिक्शन-फ्री” का भव्य आयोजन किया गया। यह विशेष गतिविधि अभियान के पहले महीने की थीम “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव” के तहत तीसरे सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम थी, जिसे चयनित 198 संस्थानों और उनके द्वारा गोद लिए गए गांवों में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।इसमें प्रमुख रुप से
व्यापक सहभागिता: इस देशव्यापी पहल का उद्देश्य युवाओं और स्थानीय समुदायों को नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ जीवनशैली और नशा-मुक्त समाज के प्रति जागरूक करना था।
भव्य शुरुआत: कार्यक्रमों की शुरुआत पेशेवर फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर और फिटनेस क्लब ट्रेनर्स की देखरेख में वार्म-अप सत्र के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय खेल अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर वॉक और रन को रवाना किया।
हेरिटेज वॉक का संगम: कई स्थानों पर आयोजित ‘हेरिटेज वॉक’ के जरिए प्रतिभागियों को फिटनेस के साथ-साथ अपने स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को जानने-समझने का सुनहरा अवसर मिला।
सामुदायिक जुड़ाव: ‘माय भारत’ युवा स्वयंसेवकों की अगुवाई में युवाओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तय किए गए रास्तों पर दौड़ आयोजित की, जिससे आउटडोर गतिविधियों और समुदाय के प्रति गर्व की भावना को बढ़ावा मिला।
यह राष्ट्रव्यापी अभियान युवाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के साथ-साथ एक स्वस्थ, सशक्त और नशा-मुक्त ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।