स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
New Delhi
नई दिल्ली24 सितंबर 2026) सीएआरआई (केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान), नई दिल्ली ने आयुर्वेद, स्वस्थ जीवन शैली और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अपना 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रभारी डॉ. हेमंत पाणिग्रही की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ हुई।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में, स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए संस्थान परिसर में एक विशेष दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और मरीजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर आयोजित व्याख्यान सत्र में समकालीन स्वास्थ्य देखभाल में आयुर्वेद की प्रासंगिकता, इसके सिद्धांतों और बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, संस्थान में आने वाले मरीजों और आगंतुकों को औषधीय पौधे बांटे गए, ताकि उनके संरक्षण, महत्व और उचित उपयोग के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके।