U P Masters Athletics उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक

लखनऊ में  प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय

Ghaziabad गाजियाबाद (21 सितंबर 2026) उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की आम सभा व समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बाबा दीन चौधरी की अध्यक्षता और कानपुर के महामंत्री विनय अवस्थी के संचालन में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक और खेल संबंधी निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबा दीन चौधरी ने अजय प्रमुख को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष और लिखीराम चौधरी को सीनियर उप सचिव घोषित किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

प्रतियोगिताओं की तैयारियां:

राज्य स्तरीय मीट: 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक मीट की तैयारियों, तकनीकी व्यवस्था और विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं की रूपरेखा तय की गई।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप: जनवरी 2027 में लखनऊ में ही होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए प्रदेश के दल की चयन प्रक्रिया, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और संपूर्ण तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में विभिन्न जनपदों से पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए और दोनों आयोजनों को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान कमल महाजन, राजेश सिंह, सविता तिवारी और अजीत यादव समेत कई प्रमुख खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *