Ghaziabad
गाजियाबाद 19 सितंबर 2026)अवैध निर्माण के खिलाफ़ एक बार फिर जीडीए का बुलडोजर सिद्धार्थ विहार डूब क्षेत्र तथा लोनी में चला। जहां पर अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रभारी प्रवर्तन जोन-4 के तहत आने वाले सिद्धार्थ विहार डूब क्षेत्र में अवैध कालोनी/प्लाटिंग के लिए करीब10 हजार वर्गमी क्षेत्रफल में किये निर्माणों को ध्वस्त किया गया। साथ ही हिण्डन नदी के करीब डूब क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग अवैध भवन ध्वस्त किये गये। निर्माणकर्ता सै0-9 विजयनगर, गाजियाबाद के अग्र भाग पर अवैध कब्जा/निर्माण को ध्वस्त कर अनुउपयोगी बनाया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं/कालोनाईजरों द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल से उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूरी की गयी।
इसके अलावा प्रभारी प्रवर्तन जोन-8 के नेतृत्व में ग्राम सभापुर लोनी गाजियाबाद विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, निर्मित सड़कों आदि के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं/कालोनाईजरों ने काफी विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी । स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रभारी प्रवर्तन जोन-08, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-4 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।