कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता डॉ. रत्ना पांडेय का भव्य स्वागत

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Ghaziabad गाजियाबाद 19 सितंबर 2026) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता डॉ. रत्ना पांडेय के गाजियाबाद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर नई जिम्मेदारी की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रत्ना पांडेय के अनुभव और सक्रियता से प्रदेश स्तर पर संगठन की आवाज और जनहित के मुद्दों को नई मजबूती मिलेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुटा है और जनसरोकार के मुद्दों को पूरी प्रखरता से उठाता रहेगा।

समारोह में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डोली त्यागी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, रूबी मलिक, सीमा नाज़रीन, सुरेंद्र शर्मा, त्रिलोक सिंह, रियाज सैफी, इरफान नेताजी, हाजी खुर्शीद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *