‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ नई दिल्ली में भव्य सम्मेलन
New Delhi
नई दिल्ली(17 सितंबर 2026) रक्षा मंत्रालय के तहत सैन्य इंजीनियरी सेवा (एमईएस) के भारतीय रक्षा अभियंता सेवा (आईडीएसई) संवर्ग ने नई दिल्ली में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर अपना 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय ‘2047 में विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में नैतिकता, उत्तरदायित्व और उत्कृष्टता’ रहा।
कार्यक्रम में रेल मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), रक्षा लेखा विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और कई सार्वजनिक उपक्रमों के शीर्ष प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सैन्य इंजीनियरी सेवा के इंजीनियर-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहेला ने विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाए गए सुधारात्मक कदमों को पर जोर दिया गया जिनमें
डिजिटल सुधार: कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक माप पुस्तिका’ (e-MB) की शुरुआत की गई है।
नैतिक खरीद प्रक्रिया: उन्होंने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक खरीद के हर चरण और निर्णयों में नैतिक सिद्धांतों का कड़ाई से पालन होना चाहिए।
समारोह में कोर ऑफ इंजीनियर्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सर्वेयर, आर्किटेक्ट, बैरक एवं स्टोर और प्रशासनिक संवर्ग सहित एमईएस बिरादरी के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।