Reduce, Reuse, Recycle गाजियाबाद नगर निगम, नगर आयुक्त को बांधी होममेड राखी

स्वच्छता और ‘ट्रिपल आर’ का संदेश

Ghaziabad गाजियाबाद (26 अगस्त 2026) रक्षाबंधन के मौक पर गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में सफाई मित्र बहनों और विभिन्न स्कूलों (कन्या वैदिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और चंद्रपुरी स्कूल) की छात्राओं ने नगर आयुक्त को तिलक लगाकर राखी बांधी। छात्राओं और सफाई मित्रों ने ‘वेस्ट से बेस्ट’ और ‘रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल’ (RRR) की थीम पर घर पर तैयार की गई विशेष राखियां नगर आयुक्त की कलाई पर बांधीं।

नगर आयुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी बहनों और छात्राओं को मिठाई, चॉकलेट व उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि यह राखी मात्र एक रक्षा सूत्र नहीं, बल्कि गाजियाबाद को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस दौरान नगर आयुक्त और उपस्थित अधिकारियों ने शहरवासियों से भी गाजियाबाद को स्वच्छ रखने और ‘ट्रिपल आर’ मॉडल को अपनाने की अपील की।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *